बस्तर फाइटर्स में भर्ती प्रक्रिया शुरू: 9 मई से कैंडिडेट्स करा सकेंगे प्रमाण पत्रों की जांच…14 से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बस्तर फाइटर्स के लिए आरक्षक और छत्तीसगढ़ पुलिस के उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर और सूबेदार के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा सत्र के दौरान बस्तर अंचल के युवाओं को सेवा में अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बस्तर फाइटर्स की भर्ती की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराए जाने का ऐलान किया था। इसी तारतम्य में बस्तर फाइटर्स में आरक्षक पद और छत्तीसगढ़ पुलिस के उपनिरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर एवं सूबेदार के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर फाइटर्स के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 09 मई से बस्तर संभाग के सभी सातों जिला मुख्यालयों में होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को रोलनंबरवार तिथियां निर्धारित कर सूचित कर दिया गया है। इसी प्रकार सूबेदार, उप-निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर के पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 14 मई से छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट cgpolice.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...