PM मोदी के जन्मदिन पर CM साय की बड़ी घोषणा: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों ‘अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र’, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए खुशकबरी है. क्योंकि सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है. उन्होंने राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के हर जिले में ‘अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र’ खोलने का ऐलान किया है. जिससे आम लोगों को सस्ता भोजन मिलेगा. इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की योजना का भी ऐलान किया है. दोनों ही योजनाएं गरीबों से जुड़ी हैं, ऐसे में इन योजनाओं का आम लोगों को फायदा मिल सकता है.

छत्तीसगढ़ में 5 रुपए में मिलेगा भोजन
सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में ‘अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र’ खोलने का ऐलान करते हुए कहा ‘इस योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खोले जाएंगे. जिसके तहत पांच रुपए में श्रमिकों को भर पेट भोजन देने की योजना बनाई गई है, यानि पांच रुपए में श्रमिकों अपने ही शहर में आसानी से भोजन मिलेगा.’ बता दें कि पहले भी छत्तीसगढ़ में यह योजना चालू थी. लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया था. हालांकि अब फिर से साय सरकार इसे राज्य में खोलने जा रही है.

‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’
इसके अलावा सीएम साय ने राज्य में अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना भी शुरू करने का ऐलान किया है. इस योजना का लाभ श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा. उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी. बच्चों को प्राइवेट आवासीय स्कूलों में भी रखकर शिक्षा दिलाई जाएगी. ताकि श्रमिकों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके.

पीएम आवास योजना की किस्त भी ट्रांसफर

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में पीएम आवास के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किस्त ट्रांसफर के थे. इस दौरान सीएम साय ने कहा कि अब किसी पीएम आवास के लिए किसी भी आदमी को एक पैसा देने की जरुरत नहीं है. अगर एक रुपए भी लेने की बात सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी. सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ मिल रहा है. 18 लाख और आवासों को मंजूरी मिलेगी, सीएम साय ने कहा कि अब तक राज्य में 8 लाख 46 हजार 932 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना के पैसे मिल चुके हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार...

सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की पहल, बीएसपी आवासधारियों...

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के हजारों आवासधारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।...

तीन दिवसीय राज्योत्सव का आगाज : केंद्रीय मंत्री मांडविया...

रायपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण को नई गति प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री...

IPS राजश्री मिश्रा को दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी राजश्री मिश्रा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। रायपुर में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट...