CG – दो मासूमों की मौत: तालाब में नहाने गए थे दो बच्चे, डूबने से हो गयी दोनों की मौत, बाहर में मिला यूनिफॉर्म और जूता

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों नहाये गए हुए थे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से मौत हो गई। पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अपना गार्ड तालाब का है।

पुलिस के मुताबिक, तेजस राउत और विजय दीप दोनों प्राथमिक स्कूल के पढ़ने वाले स्टूडेंट थे और स्कूल से वापसी के दौरान वे नहाने गए थे। दोनों के डूबने के दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था। तेजस की उम्र 10 साल और विजय दीप की 8 साल है।

कुछ देर बाद जब वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने बच्चो के कपड़े दिखे। उन्होंने पानी में देखा तो वहां एक बच्चे की लाश दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस के आने से पहले स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों की लाश को पानी से बाहर निकाल लिया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल से वापस आ रहे थे। तभी अपने यूनिफॉर्म और जूते को तालाब के किनारे उतारकर नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में भाई ने ही बिल्डर के नाम पर...

भिलाई। शहर में कारोबारी के नाम और पहचान का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो की मौत...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतकों में पामगढ़ नगर पंचायत के...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...