MLA देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी: बलौदाबाजार हिंसा केस में पिछले 1 महीने से जेल में है बंद… कोर्ट ने इस तारीख तक एक्सटेंड की ज्यूडिशियल रिमांड

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। देवेंद्र यादव की जमानत को लेकर जिला सत्र न्यायाधीश राम बिहारी घोरे की अदालत में कल सुनवाई होगी। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। आपको बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। आज रिमांड खत्म होने पर फिर सीजेएम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई।

आपको बता दें कि गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने जमकर तांडव मचाया था। जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी।

इस मामले में पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं राज्य सरकार ने पहले ही जैतखंभ तोड़फोड़ की घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए थे। इस घटना को लेकर बलौदाबाजार में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक विधायक यादव की 6 बार न्यायिक रिमांड बढ़ाई जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...