कबाड़ में मिली हजारों किताबें, कांग्रेस ने की रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग, जांच समिति भी बनाई

रायपुर. कबाड़ में स्कूली किताबें मिलने के मामले में कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति बनाई है. बता दें कि सिलयारी स्थित रियल पेपर मिल में हजारों की संख्या में किताबें मिली है. इस मामले की जांच कर समिति अपनी रिपोर्ट कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी.

कांग्रेस की जांच समिति में पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, अनिता शर्मा, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो वर्मा, प्रवक्ता श्रीकुमार मेनन और पूर्व पीसीसी सचिव पप्पू बंजारे शामिल हैं.

बता दें कि इसी मामले को लेकर कांग्रेस ने आज प्रेसवार्ता की. कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि यह किताबें इसी शिक्षण-सत्र 2024-25 की है और इसे स्कूलों के वितरण किया जाना था, जो नहीं किया गया. सूरजपुर, धमतरी जैसे कई जिलों से रद्दी के भाव में बेचकर इसे पेपर मिल तक पहुंचाया गया है. इस खेल में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है. इस मामले में जांच का जिम्मा भी उसी विभाग को दिया गया, जहां से किताबें छपवाई गई. जांच दल में शामिल 5 सदस्यों में दो पर आरोप है.

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि किसी रिटायर्ड जज से मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. गौरतलब है कि कबाड़ में किताब मिलने के मामले में राज्य सरकार ने पाठ्य पुस्तक निगम के एमडी सहित 5 अधिकारियों को जांच का जिम्मा दिया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...