CG – शराबी पति पत्नी को कहता था – मोटी मरती क्यों नहीं? रोज पीटता भी था, नाराजगी में महिला ने लगा ली फांसी, सुसाइड के 6 महीने बाद पति गिरफ्तार

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। महिला ने अपने शराबी पति के तानों से तंग आकर ऐसा कदम उठाया था। आरोपी पति पत्नी को बदसूरत और मोटी कहकर परेशान करता था। इसके अलावा उससे मारपीट भी करता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना 27 मार्च 2024 की है। पुलिस को रामकृष्ण हॉस्पिटल से सूचना मिली कि एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि मृतिका तरुण दुबे है। तरुण दुबे की शादी मई 2013 में जबलपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले मयूर कांत दुबे के साथ हुआ था। मयूर किसी फार्मेसी कंपनी में काम करता था, वही तरुण शिक्षाकर्मी वर्ग एक में थी। दोनों रायपुर के विनायक विहार भाटागांव में रहते थे।

मयूरकांत दुबे शराबी था। उसकी पत्नी तरुण दुबे को उसके कैरेक्टर पर भी शक था। वह उसे अक्सर शराब पीने को लेकर टोकती थी। जिस वजह से दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। मयूरकांत अपनी पत्नी को मोटी और बदसूरत कहते हुए, तुम मर क्यों नही जाती कहता है। इसके अलावा वह उसकी सरकारी नौकरी की वजह से तेरे साथ हूं, कहता था। तरुण लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान चल रही थी।

मृतिका तरुण दुबे आत्महत्या से पहले उसने अपनी मां को फोन लगाया। उसने अपने पति मयूर को लेकर शिकायत की। जिसमें कहा कि वह गलत हरकत करके आया है। फिर फोन काट दिया। इसी रात को तरुण में अपने कमरे को बंदकर सीलिंग फैन में चुनरी बांधकर फंदे में झूल गई। मयूर ने कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोला तो उसकी बॉडी लटक रही थी।

इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने करीब 6 महीने तक बारीकी से जांच पड़ताल की। कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए। जिसमें आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर मयूर कांत दुबे(35) को अरेस्ट कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...