CG – गोवा के युवक ने रायपुर में युवती से किया दुष्कर्म: पहले प्यार का इजहार कर किया रेप… फिर शादी का झांसा देकर ले गया आगरा… मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रायपुर में एक होटल में काम के दौरान उसकी पहचान आरोपी प्रिंस डिसिल्वा उम्र 22 वर्ष निवासी 1355 तेवाडा मोंगे पटनम परनम उत्तर गोवा भारत से हुई थी। दोनो अक्सर फोन पर बाते करते थे। उसके बाद मिलने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। ताजमहल देखने के लिए आगरा चलो वहीं शादी कर लेंगे। लेकिन उसने आगरा पहुंचकर युवती से शादी करने के बजाए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, वो रायपुर में एक होटल में काम करने के दौरान आरोपी प्रिंस डी सिल्वा से मिली। प्रिंस गोवा का रहने वाला है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई तो वह अक्सर फोन पर बात करने लगे। आरोपी युवती को कुछ काम के बहाने रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल पर लेकर गया। जहां उसने अपने प्यार का इजहार कर जबरन रेप किया।

दुष्कर्म के बाद जब युवती ने विरोध किया, तो उसने कहा कि हम दोनों शादी कर लेंगे। आरोपी प्रिंस ने युवती को कहा कि ताजमहल देखने आगरा चलो, वहीं हम शादी कर लेंगे। जिसके बाद दोनों आगरा पहुंच गए। वहां आरोपी ने होटल लिया। फिर ने जब उससे शादी की बात की तो वह मुकर गया।

उसने आगरा के होटल में युवती के साथ वाद विवाद कर मारपीट किया। जिसके बाद युवती अपनी जान बचाकर घर वापस आ गई। आरोपी की हिम्मत बढ़ गई तो वह युवती के घर जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने से मुकर गया। फिर वह फरार हो गया। जिसके बाद युवती ने गंज पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

इस दौरान आरोपी फिर एक बार पीड़िता से मिलने के लिए रायपुर पहुंचा। तो पुलिस ने उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी प्रिंस डी सिल्वा निवासी उत्तर गोवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में सेंट्रल जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रार्थना सभा के लिए आवेदन पर भड़के अजय चंद्राकर...

रायपुर। धमतरी समेत प्रदेश के कुछ जिलों में प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए आवेदन दिए जाने के मामले ने राजनीतिक बहस को...

सालेहपुर शासकीय प्राथमिक शाला बनी नवाचार की मिसाल :...

बेमेतरा। विकासखंड बेरला के ग्राम सालेहपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इन दिनों शिक्षा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, कला-संस्कृति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के...

छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार बढ़ेगी : सीएम साय...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण के अंतर्गत भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के बीच हुए समझौते को...

चूहा मार दवा खाने से नवविवाहिता की मौत, मायके...

सरगुजा। मैनपाट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा यादव के...