दुर्ग जिले में पटवारी से त्रस्त सरपंच: कलेक्टर के सामने कहना पड़ा-पटवारी मेरा फोन नहीं उठाता…एसडीएम को दिए कार्रवाई के निर्देश

भिलाई। धमधा ब्लाक में आयोजित बैठक में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी सरपंचों और सचिवों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी और स्थानीय शासकीय अमले की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली। सभी सरपंचों ने बताया कि उनके यहां पटवारी नियत समय पर उपस्थित रहते हैं।

साल्हेखुर्द के सरपंच की बारी आने पर उन्होंने बताया कि किसानों का तो छोड़ दीजिए, पटवारी मेरा फोन नहीं उठाता। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम बृजेश क्षत्रिय को पटवारी पर कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनसेवाओं से जुड़े हुए कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सरपंच-सचिवों की बैठक में उन्होंने कहा कि स्थानीय रूप से स्कूलों, आंगनबाड़ियों के बेहतर क्रियान्वन को देखने का दायित्व आप लोगों का है। किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो ब्लाक लेवल पर इसे अवगत कराएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन भी उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी शासन की ग्रामीण विकास की सबसे प्राथमिकता की योजना है। गौठानों का संचालन जितने बेहतर तरीके से होगा, वे उतने ही ग्रामीण विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होंगे। सरपंच गौठान समिति के सदस्य भी होते हैं। इस नाते भी गौठान की बेहतरी के लिए नवाचार करना और निरंतर कार्य कर इसे स्वावलंबी ईकाई के रूप में स्थापित करना दायित्व है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...