दुर्ग में तेजी से हो रहा OBC सर्वे: निगम के अधिकारी और कर्मचारी सभी वार्डों के घर-घर दे रहे है दस्तक… आयुक्त ने 25 सितंबर से पहले सर्वे पूर्ण करने के दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वाडों में पिछड़ा वर्ग (OBC) से संबंधित लोगों का सर्वेक्षण तेजी से किया जा रहा है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने ओबीसी सर्वे में जुटे अधिकारी/कर्मचारियों को 25 सितंबर से पहले सर्वे पूरा के निर्देश देते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। बता दे कि सर्वे के दौरान परिवार में सदस्यों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता,आय, मकान खुद का है या किराए का, घर में शौचालय, पीने के पानी की सुविधा आदि की जानकारी ली जा रही है। साथ ही परिवार में दिव्यांग सदस्यों की संख्या,घर में रखे वाहन आदि का विस्तार से जानकारी ली जा रही है। इसका उल्लेख निर्धारित प्रपत्र में भी किया जा रहा है।इन सभी बिंदुओं पर परिवार का सर्वेक्षण किया जा रहा है।

सर्वेक्षण करने के लिए निगम के कर्मचारी लोगों के घर जा रहे हैं और सारी जानकारियों का उल्लेख निर्धारित प्रपत्र में कर रहे हैं।आयुक्त ने कहा कि पिछड़े वर्ग से संबंधित सभी निवासियों को सर्वे में भाग लेना आवश्यक है,नगर निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,भवन अधिकारी गिरीश दिवान,सहायक अभियंता जितेंद्र समैया,राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,आरके बोरकर,संजय ठाकुर,बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा,भवन निरीक्षक विनोद मांझी,शुभम गोइर,हरिशंकर साहू,पंकज साहू,राजेन्द्र ढाबाले,मोहित मरकाम,करण यादव,विकास दमाहे,नारायण यादव,संजय मिश्रा एवं अधिकारियों के साथ खुद भी सर्वे करने में जुटे हैं।वार्डो के पार्षदों से सर्वेक्षण के दौरान सहयोग ले रहे है।पार्षदों द्वारा ओबीसी सर्वे के मौके पर अधिकारी/कर्मचारियो के सहयोग दे रहे है।

बता दे कि उनके साथ निगम के सभी उप राजस्व निरीक्षण, सहायक राजस्व निरीक्षण,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित शहरी आजीविका मिशन एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी जुटे हुए हैं।सर्वेक्षण कार्य में निगम के लिपिकों समेत कंप्यूटर ऑपरेटरों,सुपर वाइजरो को भी लगाया गया है।राज्य शासन की मंशा के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग में आने वाले सभी परिवारों और सदस्यों की जानकारी एकत्र की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अश्लील वीडियो बनाकर करोड़ों की ब्लैकमेलिंग करने...

दुर्ग। दुर्ग में अश्लील वीडियो के एवज में ब्लैकमेलिंग केस में पुलिस को सफलता मिली है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और करोड़ों...

CG Vyapam Vacancy: सरकारी नौकरी का मौका… आबकारी विभाग...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने राज्य आबकारी विभाग में आबकारी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती...

भिलाई में रियल एस्टेट कारोबारी का अपहरण… ऑनलाइन सट्टे...

भिलाई। भिलाई में एक रियल एस्टेट कारोबारी करण गुप्ता के साथ मारपीट और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है।...

CG – शिक्षिका की मौत: स्कूटी से स्कूल से...

Teacher dies रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार सहायक...