महिला का बेरहमी से हत्या: 10 दिन पहले मर्डर… फिर लाश के किए 32 टुकड़े और रख दिया फ्रिज में, जांच में जुटी पुलिस

Crime

क्राइम डेस्क। बेंगलुरु में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैली दी है. 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को 32 टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दिया गया. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को शक है कि यह हत्या करीब 10-15 दिन पहले हुई थी. पुलिस को क्राइम सीन पर मृतका के शव के टुकड़े उसके घर के अंदर एक रेफ्रिजरेटर में रखे मिले.

दूसरे राज्य की थी महिला
फिलहाल पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर है और मामले की जांच कर रही है. इस मर्डर के पीछे का मकसद या संदिग्धों के बारे में अभी कोई और जानकारी नहीं मिली है. कमिश्नर ने बताया कि हत्या की शिकार महिला दूसरे राज्य की थी.

मृतका के घरवालों के आने के बाद हत्या का पता चला. स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों से घर से बदबू आ रही थी, जिसके बाद घर का ताला तोड़कर अंदर जाने पर हत्या का पता चला. बताया जा रहा है कि वह महिला तीन महीने पहले ही इस जगह पर किराए के मकान में आई थी. पुलिस के अनुसार मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम पहुंच चुकी है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

श्रद्धा वाल्कर जैसा मर्डर केस
साल 2022 में दिल्ली के मेहरौली में श्रद्धा वाल्कर नाम की लड़की की भी हत्या कर उसके शव के 36 टुकड़े कर दिए गए थे. उस समय मृतका के शव के टुकड़े को मेहरौली के जंगल में फेंक देने की खौफनाक वारदात ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. श्रद्धा वॉल्कर की हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला फिलहाल दिल्ली के तिहाड़ जेल की एकांत कोठरी में बंद है. श्रद्धा के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आफताब को पकड़ा गया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...