दोस्ती, प्यार और धोखा : भिलाई में शादी के बाद दूसरे लड़के के साथ भागी, फिर दोनों ने मिलकर की 30 लाख की ठगी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने युवक को प्रेम जाल में फंसाया, उससे शारीरिक संबंध बनाए, फिर बदनाम करने की धमकी देकर शादी की। शादी होने के बाद दूसरे युवक से भी शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने मिलकर युवक से 30 लाख की ठगी की। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड थाना जामुल निवासी अमित कुमार पांडेय (44) ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पूर्व प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर धोखाधड़ी की है। पैसों की डिमांड कर उसे जान से मारने और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। युवक ने बताया कि 2016 में उसकी जान पहचान पूजा विदौलिया नाम की लड़की से हुई थी। धीरे धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। ये रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों के बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध भी बना। रिलेशनशिप दोनों की आपसी रजामंदी से कई साल तक चला।

युवक ने बताया, पूजा चौहान ग्रीन वेली में किराए के मकान में रहती थी। धीरे धीरे पूजा का व्यवहार बदलने लगा। ऐसे में वह पूजा से बातचीत करना बंद किया, फिर दोनों अलग हो गए। इसके बाद पूजा ने अमित से 10 लाख रुपए की डिमांड की। भविष्य की किसी प्रकार की कोई अनबन और संपर्क नहीं होने के वादे के चलते अमित ने उसे 8 लाख रुपए कैश और 2 लाख दिया था।

अमित ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसने फिर से उसे वैशाली नगर तिकोना पार्क जैन मंदिर के पास बुलाया। उससे कहने लगी की वह उसके बिना नहीं रह पाएगी। अगर वह मना करेगा तो उसके परिवार को बर्बाद कर देगी। वीडियो और फोटो वायरल कर देगी। इसके बाद अमित काफी डर गया। बदनामी के डर से उसने पूजा से शादी कर ली। पूजा ने शादी से पहले उससे 8 लाख की ज्वेलरी बनवाई। 2 लाख रुपए की शॉपिंग कपड़े और अन्य चीजें दी। शादी होने के 9 महीने बाद युवती दूसरे युवक सूरज शुक्ला उर्फ प्रतीक अग्निवंशी से शादी कर ली। इसके बाद पूजा और सूरज ने मिलकर ब्लैकमेल किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...