कोचली की सुनीता को आदेश मिलते मिला बीपीएल राशन कार्ड…मुख्यमंत्री का माना आभार…

भिलाई। बलरामपुर जिले के ग्राम कोचली निवासी सुनीता कुम्हरिया को सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अगले दिन आज सुबह बीपीएल का राशन कार्ड मिल गया है। अधिकारियों ने राशन कार्ड उनके घर तक पंहुचाया। राशन कार्ड मिलने पर सुनीता ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इन दिनों सरगुजा संभाग में भेंट मुलाकता दौरे पर हैं। गुरूवार 5 मई को मुख्यमंत्री के ग्राम डौरा में आम नागरिको से भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम कोचली की सुनीता ने अपनी आर्थिक परेशानी बताते हुए मुख्यमंत्री से गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री ने सुनीता के अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए पात्रता अनुसार तत्काल राशनकार्ड जारी करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

परीक्षण में सुनीता बीपीएल श्रेणी के लिए पात्र पाया गया। और अगली सुबह ही उन्हें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड जारी कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सुनीता कुम्हरिया बीपीएल राशन कार्ड की पात्रता रखती है। उसे बीपीएल पेंशन नियमित रूप से मिल रहा है। लेकिन उसका एपीएल का राशन कार्ड बना हुआ था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...