Miss Universe India 2024: अहमदाबाद की रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज… मिस यूनिवर्स 2024 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व… कौन हैं 19 साल की ये मॉडल, जानिए

डेस्क। रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है और अब वह वैश्विक मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले रविवार 22 सितंबर को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया था। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 कार्यक्रम उत्साह से भरा था, जिसमें रिया विजयी रहीं और उन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाता है और इसकी विजेता (Miss Universe India 2024 Winner) इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस साल यह अवसर रिया सिंघा को मिला है। उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया की प्रतियोगिता के दौरान अपनी अद्भुत सूझबूझ और खूबसूरती का परिचय दिया है।

इस साल आयोजित हुए इस प्रतियोगिता में 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया (Miss Universe India) रह चुकीं उर्वशी रौतेला, बतौर जज शामिल हुईं और उन्होंने अपने हाथों से यह ताज रिया सिंघा के सिर पर सजाया। आज से 9 साल पहले उर्वशी ने भी इस ताज को पहना था। इसे रिया को पहनाते समय उर्वशी के चेहरे पर गजब की खुशी देखने को मिली, जिसके बारे में बाद में उन्होंने बताया कि वो भी इन लड़कियों जैसा ही महसूस कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि भारत इस साल फिर मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करेगा।

कौन हैं रिया सिंघा?
आपको बता दें कि रिया सिंघा गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं और अभी महज 19 साल की हैं। इनके माता-पिता का नाम रीटा सिंघा और ब्रिजेश सिंघा है। इस वक्त रिया गुजरात की एसएल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई कर रही हैं।

16 साल में शुरू की मॉडलिंग
इन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू किया था और मिस टीन गुजरात का खिताब भी जीता था। रिया की उपलब्धियां यहीं खत्म नहीं होतीं, साल 2023 में इन्होंने भारत का मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी प्रतिनिधित्व किया था। यह प्रतियोगिता मड्रिड में आयोजित की गई थी, जिसमें 25 अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में रिया ने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी।

रविवार को मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज हासिल करने के बाद रिया ने बताया कि वह खुद को इस खिताब के काबिल समझती हैं और वो पूर्व मिस यूनिवर्स विजेताओं से काफी प्रेरणा भी लेती हैं। इस साल होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में रिया सिंघा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब भारत के नाम
इस साल मैक्सिको में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें रिया भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें 100 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें से किसी एक के सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजेगा। भारत को आखिरी बार मिस यूनिवर्स का खिताब साल 2021 में मिला था, जब हरनाज संधू यह प्रतियोगिता जीती थीं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...