दो बच्चों के साथ आत्मदाह की दी चेतावनी : राजमिस्त्री संदीप की पत्नी ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, पानी टंकी के नीचे मिला था शव, मुख्य आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं, आदिवासी समाज में भी आक्रोश

सरगुजा. जिले के बहुचर्चित राजमिस्त्री संदीप लकड़ा हत्याकांड मामले में संदीप की पत्नी शालीमा ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दो बच्चों के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी है। ज्ञापन में न्याय नहीं मिलने पर 2 अक्टूबर को सीतापुर थाना के सामने आत्मदाह करने की बात लिखी है। बता दें कि हत्या के मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। इसे लेकर आदिवासी समाज में भी आक्रोश है और लगातार प्रदर्शन भी कर रहे। वहीं मांग पूरा नहीं होने तक मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्णय भी लिया है। इसके चलते अब तक संदीप का अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ है।

बता दें कि सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा में रहने वाले मृतक आदिवासी युवक संदीप लकड़ा तीन महीना से लापता था. परिजनों ने हत्या करने की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज की थी. आदिवासी समाज के विरोध प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज किया गया था. लगभग तीन महीने बाद संदीप लकड़ा के शव को मैनपाट के ग्राम लुरैना में पानी टंकी के नीचे बरामद किया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. हाल ही में आदिवासी समाज के आंदोलन पर आईजी सरगुजा ने सीतापुर थाने के उप​निरीक्षक और आरक्षक को निलंबित किया था.

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश

मुख्य आरोपी अभिषेक पांडेय और सहयोगी ड्राइवर की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है. संदीप लकड़ा हत्याकांड मामले में कुछ पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई और जांच चल रही है. अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज आदिवासी समाज अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहा है. आदिवासी समाज ने 8 सूत्रीय मांगे रखी है. मांगों के पूरा नहीं होने तक मृतक के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्णय आदिवासी समाज ने लिया है. वहीं अब संदीप की पत्नी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर न्याय नहीं मिलने पर दो बच्चों के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...