CG के इस जिले में लगने वाला है प्लेसमेंट कैंप… 200 से ज्यादा पदों पर होगी भर्तियां… 30 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

CG

डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होगी। अलग-अलग पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 26 सितंबर को होगा। दरअसल जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 26 सितम्बर 2024 को प्लेसमेंट कैंप लगाया है। गुरुवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जॉजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लसेमेंट कैंप आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में निजी क्षेत्र के तीन नियोजक उपस्थित रहेंगे। जिसमें अलर्ट प्लेसमेंट सर्विस रायपुर द्वारा मार्केटिंग 3 पद, सुपरवाईजर 6 पद, सिक्युरिटी गार्ड 40 पद, महिला गार्ड 10 पद, टेली कॉलर 2 पद, एजेंट 50 पद, शिव सक्ती एग्रीटेक लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव के 30 पदों तथा सीसा ग्रुप (आरकेएम पावर) द्वारा सिक्युरिटी गार्ड 80, सिक्युरिटी सुपरवाईजर (भूतपूर्व सैनिक) 10, एएसओ (भूतपूर्व सैनिक) 02 एवं गनमैन (भूतपूर्व सैनिक) 02 पदों पर भर्तियां होगी।

नियोजकों द्वारा भर्ती हेतु पदो के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है। वेतनमान 8300 से 30 हजार रूपए तक निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदकों का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ के सभी जिलों के लिये रहेगा। सीसा गु्रप का कार्यक्षेत्र आरकेएम पावर सक्ती निर्धारित रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...