छत्तीसगढ़ में फिर से पुलिस-नक्सली मुठभेड़: दो नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद… कल ही 3 माओवादी हुए थे ढेर

सुकमा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की खबर सामने आ रही यही। सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम दो नक्सली मारे गए हैं। घटना स्थल से बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद होने की जानकारी मिली है। यह मुठभेड़ चिंतावागू नदी के किनारे स्थित जंगल और पहाड़ी में हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 23 सितंबर को थाना चिंतलनार और कैम्प मुकरम से जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर और 206 कोबरा वाहिनी की एक संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए ग्राम करकनगुड़ा और आसपास के क्षेत्रों में गई थी। अभियान के दौरान, नक्सलियों की जगरगुण्डा एरिया कमेटी और पीएलजीएल बटालियन के सदस्यों के साथ रात्रि से सुबह तक मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कम से कम दो नक्सली मारे जाने की पुख्ता सूचना है।

हालांकि, चिंतावागू नदी में पानी की अधिकता और नक्सलियों की ओर से लगातार फायरिंग के कारण वे अपने साथियों के शव को ले जाने में सफल हो गए। मुठभेड़ के बाद, घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में नक्सलियों के डंप सामग्रियों को बरामद किया। सुरक्षा बलों की गश्त पार्टी सुरक्षित रूप से कैम्प लौट आई है। इस घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस द्वारा थोड़ी देर बाद प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...