CG – पोल्ट्री-फॉर्म में 7 साल की मासूम से हैवानियत: बाड़ी में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म… वारदात के बाद आरोपी फरार… तालाश में जुटी पुलिस

CG

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव में संचालित पोल्ट्री फॉर्म में काम करने वाले युवक ने बच्ची को झांसे में लिया और अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दी। जिसके बाद से आरोपी फरार है। घटना के बाद पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी तूल सिंह पट्टावी ने बताया कि पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला युवक 7 साल की मासूम को फॉर्म को ले गया और बाड़ी में रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी युवक गरियाबंद जिले से बालोद फॉर्म में काम करने आया हुआ था।

मासूम की उम्र 7 वर्ष है। फिलहाल युवक की कोई भी जानकारी नहीं है। पुलिस आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कह रही है। बालोद SP एसआर भगत ने बताया कि आरोपी फॉर्म में काम करता है और मोबाइल नहीं रखता है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

घटना के बाद विधायक संगीता सिन्हा ने अस्पताल में बच्ची का हाल-चाल जाना। विधायक घटनास्थल भी पहुंची। उन्होंने कहा कि मौके पर नाबालिग बच्चे काम करते हुए दिखाई दिए। वैध दस्तावेज बच्चों के संदर्भ में नहीं मिले।

मैनेजर से बात की तो पता चला कि आधार कार्ड इसके मालिक जो की दुर्ग जिले का निवासी है, उसके पास है। हमने उसके मालिक से बात करके बताया कि आपके फॉर्म में बाल श्रमिक है तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटना यहां पहले भी हो चुकी है। विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र की विशेष जांच पुलिस को करनी चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...