छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: अब यहां प्रेगनेंट महिला की ऑन द स्पॉट गाज से मौत… 9 महीने की गर्भवती थी मृतिका, घर के बरामदे में…

  • घर के बरामदे में मौत बनकर गिरी बिजली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर जारी है। सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश में कई जानें गई है। जिसमें राजनांदगांव के मंगटा में सबसे अधिक 8 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें 6 स्कूली बच्चे भी शामिल थे। वहीं बिलासपुर जिले में भी एक बेहद ही दुखद घटना घटी। सीपत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की जान चली गई। मृतक महिला की पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई है, जो 9 महीने की गर्भवती थी। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त फुलकुमारी घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...