14 दिनों के लिए विदेश यात्रा पर जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, संसदीय सम्मेलन में भी होंगे शामिल

रायपुर. डॉ. रमन सिंह बतौर विधानसभा अध्यक्ष पहली बार 14 दिवसीय विदेश दौरे पर जाने वाले हैं. राष्ट्रकूल देशों का संसदीय सम्मेलन 3-8 नवंबर तक सिडनी आस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया है. इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सचिव दिनेश शर्मा और स्पीकर की ओर से एक प्रतिनिधि शामिल होंगे. सम्मेलन से पहले और बाद में पीठासीन अधिकारी किन्ही तीन देशों की यात्रा कर सकतें हैं. इसमें रमन सिंह ने न्यूजीलैंड, बाली का चयन किया है.

बता दें कि इस सम्मेलन पर ब्रीफिंग के लिए कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, सचिवों के लिए बैठक आयोजित की थी. इसमें 67वें सिडनी सम्मेलन में चर्चा के विषय और प्री, पोस्ट कॉफ्रेंस टूर प्रोग्राम की भी जानकारी दी गई. बतौर स्पीकर डॉ. सिंह की यह पहली विदेश यात्रा होगी. वे 2 नवंबर को रवाना होंगे और 14 नवंबर को लौटेंगे.

6 दिन के संसदीय सम्मेलन में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य पर 8 अलग-अलग सत्र होंगे. इनमें से एक सत्र में डॉ. रमन सिंह का भी संबोधन होगा. सम्मेलन से पहले और बाद में पीठासीन अधिकारी किन्ही तीन देशों की यात्रा कर सकतें हैं. इसमें डॉ. सिंह ने न्यूजीलैंड, बाली का चयन किया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में आज से पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जानिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ ने PV ऐप की व्यवहारिक एवं तकनीकी समस्याओं का निराकरण नहीं होने, पटवारियों के खिलाफ की जा रही...

गन्ना उत्पादकों को सरकार ने दिया तोहफा, विजय शर्मा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गन्ना बोनस की गणना का आधार 355 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 425...

दुर्ग पुलिस की DSP आकर्षि कश्यप का अंतरराष्ट्रीय स्तर...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस में डीएसपी के पद पर पदस्थ अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Big Breaking : सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय,...