ऑल इंडिया पुलिस गेम वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप: पॉइंट्स टेबल में उत्तर प्रदेश पुलिस फर्स्ट… छत्तीसगढ़ पुलिस चौथे स्थान पर… पढ़िए

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया पुलिस गेम वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024-25 में विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश पुलिस 14 मेडल के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर। द्वितीय स्थान पर 7 मेडल के साथ राजस्थान पुलिस है। तीन मेडल के साथ एसएसबी तृतीय स्थान पर तथा छत्तीसगढ़ पुलिस 04 मेडल के साथ चतुर्थ पायदान पर हैं।

दिनांक 25 सितंबर 2024 को प्रथम ऑल इंडिया पुलिस गेम वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैंपियनशिप 2024/25 के सभी विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न भार वर्ग में मेडल सेरेमनी में विशेष अतिथि दीपक झा, पुलिस महानिरीक्षक, जिला राजनांदगांव, उप पुलिस महानिरीक्षक पारुल माथुर, पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

महिला भार वर्ग:

71 किलोग्राम वर्ग:

स्वर्ण पदक: सरबजीत कौर (पंजाब पुलिस)

रजत पदक: लालचंद तिमी (SSB)

कांस्य पदक: हरजीत कौर (CRPF)

76 किलोग्राम वर्ग:

स्वर्ण पदक: दीपिका हांडा (पंजाब पुलिस)

रजत पदक: पूजा यादव (CIF)

कांस्य पदक: चीनगाखा निर्मला डी (BSF)

पुरुष भार वर्ग:

89 किलोग्राम वर्ग:

स्वर्ण पदक: बृजेश कुमार (उत्तर प्रदेश पुलिस)

रजत पदक: लक्ष्य मीणा (राजस्थान पुलिस)

कांस्य पदक: आर अरुण प्रसाद (तमिलनाडु पुलिस)

योग प्रतियोगिता:

रिथमिक योग पेयर में:

स्वर्ण पदक: अनुराग मलिक (उत्तर प्रदेश पुलिस)

रजत पदक: मानबोंदरा सरकार (BSF)

कांस्य पदक: अवधेश सिंह (ITBP)

आर्टिस्टिक योगासन ग्रुप इवेंट:

स्वर्ण पदक: सोनी कुमारी (BSF)

रजत पदक: अंजलि ओरे (मध्य प्रदेश)

कांस्य पदक: बी. माधुरी (आंध्र प्रदेश)

अंक तालिका:
उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक कुल 3 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान पुलिस 3 स्वर्ण, 2 रजत, और 2 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। SSB भी 3 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि छत्तीसगढ़ पुलिस 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक के साथ चौथे पायदान पर है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आयोजित की गई है, जिसमें राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी के सभी नियमों का पालन किया गया है। फेयर प्ले और उच्चतम खेल प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...