छत्तीसगढ़ में बैंक लूटने की कोशिश, ताले तोड़कर लॉकर तक पहुंचा चोर गिरोह, फिर…

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय है और बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है। गरियाबंद मुख्य चौराहे में केनरा बैंक एटीएम लूटने में असफल रहे चोर गिरोह ने 24 घंटे के भीतर 24 किमी दूर पांडुका के ग्रामीण बैंक को निशाना बनाया। यहां चोर बैंक के ताले तोड़कर लॉकर तक पहुंचे पर अलार्म बजते ही चोर डीवीआर लेकर भाग निकले. बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत पांडुका थाने में की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बैंक मेनेजर देव कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्य चैनल गेट समेत दो तोला तोड़कर चोर लॉकर तक पहुंच गए थे. लॉकर को भी काटने का प्रयास किया गया है. चिन्ह देखकर गैस कटर का उपयोग किए जाने की आशंका है. सुबह 4 से 5 बजे के बीच मैनेजर को अलार्म सिस्टम ने अलर्ट कर दिया. इसके बाद मैनेजर घटना स्थल पर पहुंचने से पहले पाण्डुका पुलिस को सूचना दे दी थी. हलचल बढ़ता देख इस बार भी चोर नाकाम कोशिश कर भाग खड़े हुए, लेकिन जाते जाते वे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उखाड़ ले गए.

बैंक चोर गिरोह सुनियोजित तरीके से बैंकों को निशाना बना रहा है. अलर्ट सिस्टम और पुलिस की सक्रियता के चलते चोर अपने मकसद में भले कामयाब नहीं हो रहे हो पर पकड़ में नहीं आकर पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. घटना के बाद पुलिस ने सभी बैंक प्रबंधन को अलर्ट सिस्टम की ऑडिट करने के अलावा चौकन्ना रहने को कहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...