CGPSC की मुख्य परीक्षा 26 मई से: आयोग ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम… दुर्ग-भिलाई सहित इन शहरों में रहेगा केंद्र… दो पालियों में होगी परीक्षा

रायपुर। सीजीपीएससी मेंस परीक्षा 26 मई से आयोजित होंगी। पीएससी ने इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिये हैं। ऑफलाइन मोड़ में होने वाली परीक्षा के लिये रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई,अम्बिकापुर और जगदलपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने पिछले साल राज्य सेवा के 20 सेवाओं के 171 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू किया था।

आयोग ने 13 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। इसमें लाखों परीक्षार्थी शामिल हुए थे। मार्च में प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी हुए। इसमें 2 हजार 548 लोगों को मुख्य परीक्षा के लिए पास किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा पास किए हुए लाेग इस महीने 26, 27, 28 और 29 तारीख को मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

इन चार दिनों में सात प्रश्न पत्रों की परीक्षा होनी है। शुरुआती तीन दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। यह पालियां सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित हैं। 29 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक की एक पाली में ही परीक्षा होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...