सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की शिकायत पर दो सु​प्रिटेंडेंट सस्पेंड

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कारोबारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर सेंट्रल जीएसटी ने दो सु​प्रिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के बाद अब सेंट्रल जीएसटी ने छत्तीसगढ़ में पदस्थ अफसरों पर निगरानी बढ़ा दी है.

बताया जा रहा कि प्रदेश में सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी कारोबारियों से जबरिया वसूली कर रहे हैं, उन्हें डरा धमकाकर मोटा पैसा मांग रहे हैं. ऐसी शिकायत वित्त मंत्री ओपी चौधरी को मिली. इसके बाद चौधरी ने इसकी शिकायत दिल्ली में की. मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई.

इस मामले में सेंट्रल जीएसटी के छत्तीसगढ़ में पदस्थ सु​प्रिटेंडेंट पल्लव पारगनिहा और आशीष पाठक को लिप्त पाया गया. दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया. बता दें कि दोनों अफसर लंबे समय से छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...