भिलाई में साइकिल रैली से स्वच्छता का संदेश: स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पब्लिक अवेयरनेस के लिए निगम ने निकाली साइकिल रैली… हर्षोउल्लास से बच्चों से लेकर युवा हुए शामिल

भिलाई। शनिवार को नगर निगम भिलाई द्वारा स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन जागरूकता हेतु साइकिल रैली निकाली गई । आज का थीम था साइकिल रैली से स्वच्छता जागरूकता, आज साइकिल रैली सुबह 7:30 बजे सेक्टर 9 चौक से शुरू होकर के सिविक सेंटर के अर्जुन रथ तक पहुंची। साइकिल रैली के दौरान साइकिल पोलो खिलाड़ी, फुटबॉल खिलाड़ी, एनडीआरएफ की टीम, नगर निगम भिलाई का दल, उपस्थित रहा। सभी खिलाड़ियों को नंबर दिया गया था। प्रारंभिक स्थल से से जैसे ही एमआईसी सदस्य स्वच्छता प्रभारी अध्यक्ष लक्ष्मीपति राजू ने हरी झंडी दिखाकर के रैली को रवाना किया।

पूरे जोश खरगोश के साथ सभी खिलाड़ी नारे लगाते हुए साइकिल रैली में भागीदार बने। विजेता रहे प्रथम स्थान प्राप्त किया युवराज साहू नवीन कॉलेज, द्वितीय स्थान यश कुमार सोनकर दुर्ग, तृतीय स्थान परमेश्वर कौशिक, महिला वर्ग में अखिलेश्वरी प्रथम, तृप्ति साहू द्वितीय, मंजू साहू तृतीय। सिविक सेंटर में पहुंचकर सभी खिलाड़ियों, नगर निगम भिलाई के अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारिक गण, विद्यार्थियों ने एक साथ मिलकर के स्वच्छता शपथ ली।

रैली के दौरान उपस्थित रहे। जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, खेल विभाग से प्रदीप भुसावल, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी सीनियर स्वच्छता निरीक्षक वी के सैमुअल, हेमंत माझी, वीरेंद्र बंजारे, अंजनी सिंह, पी आई यू अभिनव आदि उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग, नगर पालिका निगम, भिलाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...