शिवनाथ नदी घाट पर सफाई अभियान: दुर्ग में स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने निगम के साथ मिलकर की शिवनाथ नदी की सफाई… स्वच्छता का दिया संदेश

दुर्ग। दुर्ग निगम सीमा क्षेत्र में स्वच्छता ही सेवा अभियान लगातार शहर में चलाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा के तहत शिवनाथ नदी की सफाई की गई। महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में खालसा स्कूल व अन्य स्कूलों और साइंस कॉलेज के छात्रों ने निगम के साथ मोर्चा संभालकर श्रमदान कर शिवनाथ नदी घाट की सफाई की। स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में नगर निगम अमला द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कॉलेज व स्कूली बच्चों ने शिवनाथ नदी के घाट से पॉलीथिन प्लास्टिक कूड़ा इकट्ठा कर नदी परिसर को स्वच्छ बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नदी के किनारे अत्यधिक मात्रा में पड़ी हुई पॉलीथीन व प्लास्टिक को निकला गया। नदी घाट में विसर्जित फूल मालाओं व पूजन सामग्री एवं पॉलीथीन सहित कचरे को निकालकर साफ किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान में कॉलेज व विद्यालय के बच्चों के द्वारा कैसे स्वच्छ बनाना व रखना है। इसकी जानकारी दी गई। शिवनाथ नदी परिसर पर नगर निगम द्वारा बच्चों को अपने-अपने घरों को साफ-सुथरा रखने व आसपास के घरों को भी स्वच्छ रखने व स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करने की बातें कही गई।इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के लिए शपथ ली। स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कुणाल,राहुल आदि मौजूद रहे। सफाई के लिए लोगो को प्रेरित करते हुए कहा गया कि नदी में कचरा विसर्जित नहीं करने का संकल्प ले जिससे पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।महापौर व आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा के तहत युवाओं व बच्चो के द्वारा सफाई अभियान में शामिल होना बहुत ही सराहनीय रहा। उन्होंने कहा छोटे छोटे प्रयासों से बड़े बड़े परिवर्तन संभावित हैं,सतत प्रयास,सतत सहभागिता,सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...