छत्तीसगढ़ के गौ सेवक को मिली अमेरिकन यूनिवर्सिटी से PhD की डिग्री: USA सरकार से मान्यता प्राप्त साउथ अमेरिकन पीस यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया ने अखिल जैन को पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौ सेवक अखिल जैन को गौ सेवा और खेती में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी ने PhD की डिग्री प्रदान की है। गौ सेवा, जैविक कृषि और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मनोहर गौशाला के मैनेजिंग ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) को साउथ अमेरिकन पीस विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया द्वारा डॉक्ट्रेट पीएचडी की मानद उपाधि से नवाजा गया है। रविवार को जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में यह उपाधि उन्हें दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसवीबीपी यूनिवर्सिटी पूणे के डॉ. आरके शर्मा और अर्हम फाउंडेशन जयपुर के संस्थापक डाॅ. पंकज जैन ने जैन का सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक अशोक शर्मा ने किया। इस मौके पर गौ क्रांति मंच के राष्ट्रीय संयोजक जितेंद्र कौशिक मौजूद थे। बता दें कि जैन जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि भी हैं। वे गौ सेवा के साथ ही गोबर और गौ मूत्र को लेकर होने वाले रिसर्च का मार्गदर्शन कर रहे हैं। फसलों को रसायनिक खादों से बचाने फसल अमृत बनाकर अब तक लाखों किसानों को प्रशिक्षण दे चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...