न्याय यात्रा के सफल नेतृत्व करने पर PCC चीफ ने विधायक संदीप को दिए सौ में सौ अंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की न्याय यात्रा का आज रायपुर में समापन होगा। 27 सितंबर से यह यात्रा बाबा गुरु घासीदास के तपोभूमि गिरौदपुरी धाम से प्रारंभ होकर कटगी होते कसडोल विधानसभा में प्रवेश कर कसडोल, लवन, कुम्हारी, रोहासी, खरतोरा होते 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में समापन किया जाएगा।

जैसे ही न्याय यात्रा कसडोल विधानसभा में प्रवेश किया विधायक संदीप साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में न्याय यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। साथ ही विभिन्न स्थानों में न्याय यात्रा के लोगों के लिए उचित भोजन पानी एवं रहने की उत्तम व्यवस्था करने पर न्याय यात्रा प्रमुख पीसीसी चीफ दीपक बैज गदगद हो गए। उन्होंने खरतोरा में स्वागत मंच से ही माइक पर विधायक संदीप साहू के सफल नेतृत्व के लिए उनकी सराहना की और उन्हें बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनको 100 में 100 अंक प्रदान किए।

बैज ने कहा कि यह जिला का आखिरी बॉर्डर है। यहां के जनता ने हमें और इस न्याय यात्रा को खूब प्यार दिया, खूब आशीर्वाद दिया। आगे भी यह प्रेम बना रहे। इस दौरान विधायक संदीप साहू ने पीसीसी चीफ दीपक बैज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी वरिष्ठजनों एवं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही न्याय यात्रा को भारी जन समर्थन मिला। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में इस न्याय यात्रा की शुरुआत की गई। अन्याय के खिलाफ, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जनता को न्याय दिलाने के लिए आगे भी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...