भाजपा सदस्यता अभियान: BJYM वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में घर-घर जाकर लोगों को दिलाई गई भाजपा की सदस्यता

भिलाई। बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला भिलाई अध्यक्ष अमित मिश्रा के आदेश पर वैशाली नगर मंडल द्वारा बूथ में घर घर जाकर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय सेन ने कहा कि हम सभी को पुनः भाजपा की सदस्यता स्वयं लेनी है और कार्यकर्ताओं और अन्य लोगो को भी भाजपा की सदस्यता दिलाना है। क्योंकि वर्तमान में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता शून्य कर दी गई है। प्रत्येक 6 वर्ष में यह क्रम चलता है अब सभी को भारतीय जनता पार्टी का पुनः सदस्य बनना होगा। एक सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित7 किया गया है। भाजपा को विश्व की सबसे पार्टी बड़ी होने का गौरव प्राप्त है, जिसे बनाए रखने के लिए युवा मोर्चा संकल्पबद्ध है। जिस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिले के मंडलों और बूथों तक जाकर सदस्य बनाने में लगे है। जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, सदस्या आभियान मण्डल के प्रभारी निखिल सोनी, ज़िला मंत्री सौरभ चटर्जी, भाजयुमो वैशालीनगर मण्डल अध्यक्ष विनय सेन, उपाध्यक्ष यश सोनी, अर्पित तिवारी मंत्री सिद्धार्थ राजपूत, बसंत राजपूत, शिवम चौहान, परमजीत, दीपक आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्तित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...