महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर दुर्ग में आज सुरपा ओलंपिक का आयोजन… स्सा कस्सी, भौरा, बांटी, बिल्लस, समेत होंगे कई प्रतियोगिता

दुर्ग। जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम सुरपा में नव युवा संगठन सुरपा की 11वी वर्षगाठ और महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम स्तरीय सुरपा ओलंपिक का आयोजन ओदरागहन के युवा सरपंच जिनेश जैन राजा के नेतृत्व में किया गया है। जिसमे ग्राम के प्रबुद्ध बुजुर्ग जन सहित वरिष्ठ महिलाए अतिथि के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलो के समायोजन में यह कार्यक्रम आहूत की गई है जिसमे प्रमुख रूप से कबड्डी प्रतियोगिता महिला पुरुष, धीमी सायकल रेस, रस्सा कस्सी, भौरा, बांटी, बिल्लस, रंगोली, कुर्सी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता जैसे अनेकों कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजक नव युवा संगठन सुरपा के समस्त पदाधिकारी एवम सदस्य विगत दिनों से जोर शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...