गांधी जयंती पर झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे MLA और मेयर, सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश… निगम दफ्तर में अधिकारी-कर्मचारियों ने भी की सफाई

दुर्ग। दुर्ग निगम द्वारा गांधी जयंती पर नगर पालिक निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कर स्वच्छता का सन्देश दिया। राष्ट्रपिता की 155 वी जयंती पर हिंदी भवन के सामने बापू के नवनिर्मित प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके प्रश्चात स्वच्छता ही सेवा की शुरुवात की। विधायक व महापौर ने हाथ में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया।उन्होंने स्वच्छता ही सेवा रथ नशामुक्ति अभियान रैली वाहन को अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवानगी किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर,एमआई दीपक साहू,भोला महोविया,सत्यवती वर्मा, एडीएम रविन्द्र एक्का, सहायक कलेक्टर एम भार्गव,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,एसडीएम हरवंश मिरी,जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी देवांगन,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,दुर्गेश गुप्ता, हरिशंकर साहू,पूर्व महापौर आरएन वर्मा,प्रकाश जोशी,खिलावन मटियारा,गुड्डू यादव, सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर निगम दफ्तर में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा अधिकारी/कर्मचारियो के संग निगम परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।इसके अलावा दफ्तर समेत तमाम स्थानों पर सुबह बुधवार को लोगो के हाथों में झाड़ू नजर आई। तमाम स्कूलों व संस्थाओं के शिक्षकों व बच्चो में अभियान के प्रति उत्साह रहा। कई व्यापारिक व सामाजिक संगठन भी अभियान का हिस्सा बने। बता दे कि स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर गांधी जयंती पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल तथा जनप्रतिनिधि/अधिकारियों के साथ सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई कर स्वच्छ भारत का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ भारत बनाने का सपना साकार करने के लिए हम सभी को इसके प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। अगर हर कोई अपने आस-पास पसरी गंदगी की सफाई करे तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्वच्छता से जहां संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा कम हो जाता है तथा हम कम बीमार पड़ते हैं वहीं शुद्ध वायु मिलती है। इसलिए हमें अपने आस-पास पसरी गंदगी को स्वयं सफाई करनी चाहिए तथा दूसरों को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।

विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने राष्ट्रपिता की 155 वी जयंती पर बुधवार को हिंदी भवन के सामने बापू के नवनिर्मित प्रतिमा पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि सत्य, सद्भाव तथा समानता पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।उन्होंने भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर प्रदेश की ओर से पूज्य बापू को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श शहर व प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...