IPS डी श्रवण प्रतिनियुक्ति पर जा रहे NIA, सुकमा, राजनांदगांव, कोरबा समेत कई जिलों के रहे हैं एसपी

रायपुर। डीआईजी रैंक के अफसर 2008 बैच के आईपीएस डी श्रवण एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. राज्य शासन ने पांच साल की प्रतिनियुक्ति के लिए अनुमति दे दी है. बता दें कि डी श्रवण सुकमा, कोंडागांव, कोरबा, मुंगेली, राजनांदगांव, जगदलपुर जिलों के एसपी रहे हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल हेड क्वार्टर सेंटर रेंज रायपुर में पोस्टेड हैं।

आईपीएस डी श्रवण छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 बैच के अफसर हैं। उनका पूरा नाम दावुलुरी श्रवण है। मूलतः वे आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। एमए, एमफिल के बाद उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर जगदलपुर जिले में नियुक्त किया गया। वे जगदलपुर कोतवाली में थाना प्रभारी रहे। एसडीओपी केशकाल की जवाबदारी भी उन्होंने संभाली।

पुलिस अधीक्षक के तौर पर धुर नक्सल प्रभावित एरिया सुकमा में 2 साल पदस्थ रहे। कोंडागांव, कोरबा, मुंगेली,राजनंदगांव, जगदलपुर जिलों के एसपी भी रहे। डी श्रवण सेनानी छठवीं वाहिनी रायगढ़ रहे। वर्तमान में डी श्रवण डीआईजी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल हेड क्वार्टर सेंटर रेंज रायपुर में पोस्टेड हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...