सीएम से मिली स्वसहायता समूह की महिलाएं: उपहार में दी बनाए गए उत्पादों से भरी एक टोकरी, समूह के कार्यों की सीएम ने की सराहना…

भिलाई। स्थानीय उत्पादों के जरिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं भी राज्य के हर हिस्से में स्वसहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक तरक्की की नई राह तैयार कर रही हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर बसेे कुसमी जैसे क्षेत्र की महिलाएं भी शामिल हैं। आज बलरामपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सामरी क्षेत्र की सीता महिला स्वसहायता समूह एवं कुसमी क्षेत्र की दुर्गा महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों को सराहा।
महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री को समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों से भरी एक टोकरी गिफ्ट की गयी। इस टोकरी में रागी का आटा, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सरसो का तेल एवं इमली अचार रखा हुआ था। महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों ने मुख्यमंत्री बघेल को उनकी कल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...