निरीक्षण: कोसानाला चैैनेलाइजेशन कार्य का निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने लिया जायजा, बारिश के पूर्व काम पूरा करने दिए निर्देश, निचली बस्तियों में अब नहीं घुसेगा पानी…

भिलाई। कोसानाला में चौनेलाईजेशन कार्य का जायजा अलसुबह निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें ने लिया। मार्निंग विजिट में आयुक्त सर्वे प्रियदर्शनी परिसर आश्रय स्थल के पास पहुंचे, तो वहां पर पुल के समीप चौनेलाईजेशन का कार्य जारी था। एकतरफ लगभग 200 मीटर तक कार्य पूरा हो चुका है। आयुक्त सर्वे ने स्पॉट पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य युद्धस्तर पर हो और बारिश के पूर्व काम समाप्त कर लिया जाए।

उल्लेखनीय है कि महापौर नीरज पाल ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बारिश के दिनों में जल प्रवाह निरंतरा के साथ बना रहे और कोसानाला के बस्तियों में बारिश का पानी नाला के ओवरफ्लो होने के कारण घरों में न घुसे। लगभग 5 किमी तक कोसानाला के चैैनेलाईजेशन का कार्य होना है। सूर्या मॉल के पास पुलिया के दोनों ओर अधिकतम कार्य हो चुका है। बहुत से प्रथम चरण के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

सूर्या रेसीडेंसी के समीपस्थ रहवासियों को जो कि नाला से लगी निचली बस्तियों में रहते हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा और बारिश के दिनों में नाला का पानी घरों में नहीं घुसेगा। बारिश के कारण किसी प्रकार की आपदा से भी राहत मिलेगा। सूर्या मॉल के पीछे एवं प्रियदर्शिनी परिसर टोल प्लाजा से प्रियदर्शिनी परिसर पुल का काम लगभग पूरा हो चुका है।

अधोसंरचना मद से 17 करोड़ की लागत से नाला का विकास किया जा रहा है। छग में 15 जून से मानसून आने की संभावना होती है। इसे देखते हुए महापौर और आयुक्त ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...