किसानों के लिए कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू ने की साय सरकार से बड़ी मांग: 15 अक्टूबर से धान खरीदी शुरू करने… प्रति क्विंटल 3217 रुपए की दर से एकमुश्त भुगतान करने की मांग

डेस्क। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने किसानों के हक में प्रदेश सरकार से बड़ी मांग करते हुए कहा है कि 15 नवंबर से धान खरीदी करने का फैसला किसानों के साथ अन्याय है। साय सरकार को 15 अक्टूबर से धान खरीदी शुरू करने की घोषणा करना चाहिए। एक और बड़ी मांग करते हुए राजेंद्र ने कहा कि साय सरकार ने 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रुपए बढ़ाया है। इसलिए किसानों को 3217 रुपए की दर से धान का भुगतान होना चाहिए।

राजेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार एक से तीन नवंबर तक राज्योत्सव का हवाला देते हुए 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की घोषणा की है। इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस लिहाज से साय सरकार को अविलंब 15 अक्टूबर से धान खरीदी की व्यवस्था करना चाहिए। ताकि, किसानों को दिवाली से पहले धान की कीमत मिल सके और वे खुशी खुशी दिवाली मना सकें।

उन्होंने आगे कहा की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार किसानों को राजीव न्याय योजना के तहत 9000 रुपए का भुगतान करती थी। समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने पर 9000 रुपए में किसी तरह की कटौती नहीं की गई। पिछले साल किसानों से 31 सौ रुपए में धान खरीदी की गई। इस साल 117 रुपए बढ़ाकर धान की खरीदी 3217 रुपए की दर से होनी चाहिए। राजेंद्र ने कहा कि साय सरकार ने चुनाव से पहले किसानों को फसल खरीदी का एकमुश्त भुगतान करने की घोषणा की थी। चुनावी घोषणा के अनुरूप साय सरकार किसानों से 3217 की दर से धान खरीदी करते हुए एकमुश्त भुगतान की व्यवस्था करे।

राजेंद्र ने कहा कि साय सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वर्तमान में बारदाने कितने उपलब्ध है? पुराने बारदाने में धान खरीदी होगी या नए बारदाने में खरीदी की जाएगी। किसान अपने बारदाने में धान ला सकते हैं या नहीं? इन बातों का खुलासा भी साय सरकार को करना चाहिए। सारी तैयारियों के साथ साय सरकार राज्य की सभी सोसायटियों में 15 अक्टूबर से धान खरीदी करे ताकि किसानों को त्यौहार से पहले उपज का दाम मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस और छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने मिलकर मध्यप्रदेश...

अंडा, दुर्ग। दुर्ग जिले के अंडा समीप कुथरेल गाँव मे एक 38 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम रमेश कुमार कोल, निवासी- विजयरावगढ़ (कटनी) मध्यप्रदेश ,...

छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालिका हॉकी टीम हेतू चयन स्पर्धा…...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाली ’’छत्तीसगढ़ हॉकी’’ की सब जूनियर बालिका हॉकी टीम हेतु एक दिवसीय चयन स्पर्धा विगत दिवस...

CG – DEO सस्पेंड: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई…...

CG सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल परीक्षा के दौरान जिले में परीक्षा केंद्रों की निगरानी और अनुचित साधनों की...

CG News : बहू ने की सास की हत्या,...

बालोद. दो दिन पहले सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शादी के 8 साल बाद भी बहू...

ट्रेंडिंग