HiTek हॉस्पिटल को मिला नगर निगम का स्वच्छता पुरस्कार, MLA रिकेश सेन के हाथों मिला अवार्ड

भिलाई। हाइटेक सुपर स्पेशालिटी हॉस्पिटल को स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया गया है. यह पुरस्कार गांधी जयंती के अवसर पर अस्पताल के ऑपरेशन्स हेड अमित द्विवेदी ने विधायक रिकेश सेन के हाथों से प्राप्त किया. विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छता को लेकर जागरूक हुआ है.
भिलाई नगर पालिका निगम द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर स्वच्छता मानकों का अक्षरशः पालन करने वाली संस्थाओं का सम्मान किया गया. विधायक रिकेश सेन ने इस अवसर पर कहा कि भिलाई में बेशक काफी काम हुआ है पर अभी और प्रयास करने की जरूरत है. हमें इंदौर की तरह स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आना है.

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, चंद्रशेखर गवई, लालचंद वर्मा, पार्षदगण, आयुक्त बजरंग दुबे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठन से जुड़े लोगों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...