भिलाई में अनुभूति श्री फाउंडेशन द्वारा अभियान” आदिशक्ति” का शुभारंभ… महिलाओं और बालिकाओं की आत्मरक्षा के लिए दिए जाए रहे बेसिक ताइक्वांडो टिप्स

भिलाई। भिलाई की संस्था अनुभूति श्री फाउंडेशन द्वारा अभियान” आदिशक्ति” का शुभारंभ रविवार को नवरात्रि के शुभावसर में 6 अक्टूबर को स्थान, शहीद पार्क, सेक्टर 5, भिलाई में किया गया। यह कार्यक्रम अनुभूति श्री फाउंडेशन एवं एलिट्स ताइक्वांडो अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में प्रारंभ किया गया है।
ज्ञात हो कि अनुभूति श्री फाउंडेशन महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए विगत 8 वर्षों से कार्य करते आ रही है। आज के सामाजिक परिवेश में महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न से बचाव के लिए संस्था द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की आत्मरक्षा हेतु बेसिक जानकारी देने का प्रयास शुरू किया जा रहा है।

इसके अंतर्गत एलिट्स अकादमी की टीम के साथ मिलकर संस्था का द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन के साथ ही 7 दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे महिलाएं एवं बालिकाएं विषम परिस्थिति में अपनी रक्षा कर सकें। इसी संदर्भ में आज पहला शिविर का आयोजन किया गया, जहां पार्क में योग अभ्यास करती हुई महिलाओं ने बड़े ही उत्सुकता पूर्वक आज के शिविर में भाग लिया और पूरी बातों को समझा ही नही अपितु खुद करने का प्रयास भी किया।

एलिट्स ताइक्वांडो अकादमी की 2 ट्रेनर सुश्री रुक्मणि साव एवं सुश्री भावना बंजारे द्वारा आज उपस्थित महिलाओं को कुछ बेसिक टिप्स सिखाई गई, महिलाओं ने बड़े उत्सुकता से सीखा और 7 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए भी रुचि दिखाई। संस्था द्वारा उपस्थित महिलाओं को सैनेटरी पैड का भी निःशुल्क वितरण किया गया। आज के इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से माया कौर, रंजना पटेल, निखिता कौर, हरिन्दर कौर, डिंपल कौर, बी बाबू, विक्रम सिंह एवं परमिंदर सिंह उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...