दुर्ग में दो सिपाही लाइन अटैच: काम में नहीं था इंट्रेस्ट… TI की शिकायत, CSP की अनुशंसा और SP का एक्शन

दुर्ग। दुर्ग पुलिस में कामकाजी अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ दो सिपाही, प्रधान आरक्षक रविंद्र भारती और आरक्षक महेश बंछोर, को उनकी विभागीय गतिविधियों में रुचि न लेने के चलते लाइन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी की शिकायत और छावनी क्षेत्र के सीएसपी हरीश पाटिल की अनुशंसा के आधार पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक रविंद्र भारती लगभग ढाई साल और आरक्षक महेश बंछोर डेढ़ साल से पुरानी भिलाई थाने में कार्यरत थे। दोनों सिपाहियों की अनुत्साही प्रवृत्ति को देखते हुए थाना प्रभारी ने इसकी शिकायत की थी। सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि पहले तो उन्होंने दोनों को नोटिस जारी किया और फटकार भी लगाई, लेकिन इसके बावजूद दोनों की कार्य में रुचि में कोई सुधार नहीं हुआ।

सीएसपी द्वारा दोनों सिपाहियों की लगातार लापरवाही के मद्देनजर दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला से सिफारिश की गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें लाइन अटैच किया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि दोनों सिपाहियों का जल्द ही ट्रांसफर किया जाएगा। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्य में रुचि बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...