मिक्चर के साथ खा गया चूहे मारने की दवा, ITI छात्र की मौत: भिलाई में आकर कर रहा था पढ़ाई, पुलिस कर रही जांच

भिलाई। आईटीआई के एक छात्र ने चूहे मारने की दवा खाने से मौत हो गई। जिसे गंभीर अवस्था मे उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि कोहका के किराए के मकान में रहने वाला 21 वर्षीय युवक पुरजन कुमार साहू कुरूद रोड पर स्थित अग्रसेन आईटीआई में कोपा में प्रथम वर्ष का छात्र था।

इसका मूल निवास ग्राम कजरा रनचिरई है। जहां से आईटीआई करने भिलाई आया था और किराए के मकान में रहकर पढाई करता था। बताया जा रहा है कि जिस घर मे रहता था। वहां चूहा काफी ज्यादा थे।

उन्हें मारने के लिए चूहा दवा लेकर आया और मिक्चर में मिलाकर रखा हुआ था। लेकिन मंगलवार को उसी मिक्चर को पुरजन भी धोखे से खा लिया। जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

उसे गंभीर अवस्था मे शंकराचार्य अस्पताल जुनवानी उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देखमुख ने बताया कि घटनस्थल पुलिस अभी नहीं पहुंची है। जिसका छानबीन किया जाएगा।

धोखा से या आत्महत्या करने की नीयत से खाया है। अभी स्प्ष्ट नही हो पाया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...