CMO सस्पेंड बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी का किया निरीक्षण… गरीबी रेखा में नाम कटने की शिकायत पर सीएम ने सीएमओ को सस्पेंड करने के दिए निर्देश

कुसमी। सीएम भूपेश बघेल विधानसभा स्तरीय दौरे पर सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी पहुंच गए हैं। हैलीपेड के सामने स्थित कुसमी थाना निरीक्षण के लिए पहुंच गए। थाना परिसर में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम ने थाना परिसर में पुलिस परिवारों से की मुलाकात की।

वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटी। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सीएम से भेंट कर साप्ताहिक अवकाश और पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए धन्यवाद दिया।

वहीं सीएम भूपेश बघेल ने गरीबी रेखा में नाम कटने की शिकायत पर सीएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। सीएम कुसमी दौरे में राशन दुकान का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उनके पास शशिकला नाम की महिला ने बताया कि उसका नाम गरीबी रेखा से कट गया है। 3 साल से वह राशन कार्ड के लिए भटक रही है। यह सुनकर सीएम नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल सीएमओ को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...