बागेश्वर धाम पर खाद्य व औषधि विभाग का छापा… दूषित प्रसाद के शक में कई जगहों पर छापेमारी… कई रेस्टोरेंट व दुकानों के लिए गए सैंपल

डेस्क। तिरूपति बालाजी में प्रसाद में मिली गड़बड़ी के बाद अब मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में दूषित प्रसाद की आशंका जताई गई है। इसी आशंका के चलते बागेश्वर धाम के आसपास की दुकानों व होटलों पर खाद्य विभाग ने छापा मारा है। 10 प्रसाद की दुकानों और दो होटलों पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है और अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लेते हुए कुछ मिष्ठान को नष्ट भी कराया गया है।

बागेश्वर धाम में दूषित प्रसाद बेचने की आशंका पर छतरपुर कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने धाम के आसपास बनी दुकानों पर छापा मारा है। बागेश्वर धाम स्थित कृष्णा प्रसाद भंडार, पाल पालनहार मिष्ठान भंडार, कसौधन मिष्ठान भंडार, हनी मिष्ठान भंडार, महादेव मिष्ठान भंडार, कन्हैया होटल, श्री राम मिष्ठान भंडार, पारस भोजनालय, और गुरुकृपा रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया है। इस दौरान टीम ने अग्रवाल मिष्ठान भंडार से मगज के लड्डू, पल पालनहार मिष्ठान भंडार से पेड़ा, कन्हैया होटल से कलाकंद और पेड़ा, कृष्णा प्रसाद भंडार से कलाकंद के नमूने लिए गए है और अग्रवाल मिष्ठान भंडार से 2 किलोग्राम मिल्क केक और कन्हैया होटल से 20 किलोग्राम मगज के लड्डू का बूरा नष्ट कराया है।

बता दें कि बागेश्वर धाम में दूर-दूर से भक्त रोजाना दर्शन करने के लिए आते हैं। बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के भक्त पूरे देश में हैं और इसी कारण से बागेश्वर धाम भी पूरे देश में फेमस हो चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...

CG: जंगल में पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े...

CG सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर स्थित कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़...