रायपुर में 9 करोड़ की चांदी जब्त : 51 कार्टून में रखी थी सिल्लियां, नहीं मिले वैध दस्तावेज, जांच में जुटी GST टीम

रायपुर। त्योहारी सीजन से पहले राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान 928 किलो चांदी की सिल्लियां पकड़ी है। जब्त चांदी की कीमत करीब 9 करोड़ रुपए है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली से रायपुर लाया गया है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

वाहन में सवार युवक सन्नी कुमार सिंह चांदी के स्वामित्व से सम्बंधित कोई वैलिड डॉक्यूमेंट पुलिस को नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने चांदी की सिल्लियों से भरे 51 कार्टूनों को बरामद किया है। चेकिंग के दौरान चांदी का जखीरा मिलने की सूचना पुलिस ने जीएसटी विभाग को दी, जिसके बाद जीएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर चांदी को जब्त किया। मामले में जीएसटी की टीम अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सन्नी सिंह से पूछताछ की गई है। उसके अनुसार चांदी की सिल्लियां दिल्ली से फ्लाइट के माध्यम से यहां आई थी। कार्गो को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारकर छोटा हाथी से शहर में लाया जा रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फर्जी गैंगरेप केस का पर्दाफाश, 30 हजार के लालच...

बिलासपुर। जिले से फर्जी गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाने में नाबालिग से गैंगरेप की झूठी शिकायत दर्ज कराकर चार युवकों...

इंजीनियरिंग के छात्र बने चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को...

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस...

पीएम विकास और कौशल से अवसर तक: अल्पसंख्यक समुदायों...

नई दिल्ली। कई परिवारों के लिए आर्थिक प्रगति किसी बड़े व्यवसाय या उच्च वेतन वाली नौकरी से शुरू नहीं होती। यह एक हुनर, एक...

भिलाई में कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की बेनामी संपत्ति...

दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले से जुड़े मामले में आयकर विभाग रायपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने भिलाई के...