महाराणा प्रताप भवन में हुआ शानदार गरबा रास का आयोजन… युवक, युवतियों और महिलाओं ने मंदिर के सामने गरबा कर की माँ की आराधना

भिलाई। महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 भिलाई में गरबा रास का शानदार आयोजन हुआ। क्षत्रिय कल्याण सभा की महिला प्रकोष्ठ ने यह आयोजन किया। जिसमें भवन प्रांगण में युवक, युवतियों, महिलाओं के द्वारा माँ जगदंबे के मंदिर के सामने गरबा कर माँ की आराधना की गई। माँ के जयकारे और सनातन धर्मी नारों से प्रांगण गुंजायमान हो गया। ‘गरबा नृत्य’ गुजराती संस्कृति है माँ की आराधना करने की, लेकिन भारत के अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी बड़े यह नृत्य उल्लास और उत्साह के साथ किया जाता है। महाराणा प्रताप भवन में भी इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए गरबा आयोजन किया गया। भक्तों को खिचड़ी और पूरी हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के साथ-साथ समाज की अन्य सदस्यों ने भी पूरी ऊर्जा और भक्ति के साथ आयोजन में भाग लिया।नवरात्रि का पर्व प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ शक्ति की उपासना कर मनाया जा रहा है । श्रद्धालु जनों द्वारा नियमित भोग का अर्पण होता है जिसे बाद में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है। महाराणा प्रताप भवन में चित्रकारी, मेहंदी , रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं जिसमें बच्चे और बड़े मिलकर प्रतियोगिता का हिस्सा बन रहे हैं । कला और संस्कृति को संरक्षित रखने के कार्य में अपनी पुनीत सहभागिता प्रदान कर रहे हैं। माता के मंदिर में भजन कार्यक्रम भी क्षत्रिय कल्याण सभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा पंचमी के दिन आयोजित किया गया जिसमें माता को श्रृंगार सामग्री , फल– फूल ,मिठाई ,चुनरी आदि का अर्पण कर उनकी ओली भी भरी गई। सबके सुख और समृद्धि की कामना के साथ माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे ऐसी प्रार्थना की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

माता हासी देवी की 200वीं जयंती : राष्ट्रपति मुर्मु...

रायपुर। पूज्य शदाणी दरबार की 5वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी...

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : लोकभवन में 200...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...