रामनगर में जल्द खुलेगा पुलिस चौकी; पूर्वं नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने की DGP जुनेजा से मुलाकात…रामनगर के लोग कर रहे लंबे समय से मांग…

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के पूर्वं नेताप्रतिपक्ष रिकेश सेन ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा से मुलाकात कर रामनगर में पुलिस चौकी खोलने की मांग की। रिकेश सेन ने बताया कि रामनगर में लगातार आपराधिक घटना घट रही है। जिस पर अंकुश नही लग रहा हैं। जिससे अपराधियो का मनोबल बढ़ता जा रहा है। रामनगर में कुछ स्थान ऐसे है।

जहाँ पर अपराधी हर दिन बैठकर अड्डा जमाते है। और वही से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते है। कम से कम रामनगर में 10 स्थान ऐसे है जहाँ 20 से 25 अपराधी एक ही स्थान पर बैठते है। आये दिन मार-पीट, लड़ाई-झगड़ा बलात्कार हो रहे है।रामनगर सबसे बड़ा अड्डा शराब और सट्टे का हो गया है। अब तो कई लोग हार मानकर पुलिस रिपोर्ट करने भी नही जाते। पूरे विषय को रिकेश सेन ने पुलिस महानिदेशक को अपने पत्र के माध्यम से बताया।

जिस पर रिकेश सेन को पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आश्वासन दिया कि जल्द कोई बड़ा निर्णय लेंगे। जिससे आमजनमानस में अपराधियों का ख़ौफ़ ना हो। अपराधियों की धड़पकड़ शुरू की जाएगी। पुलिस चौकी के सर्वे के लिये जल्द टीम जाएगी। रामनगर वासी एवम आस पास के लोगो मे शांति का वातावरण बनाया जाएगा। पुलिस सबके बेहतरीन के लिए काम करेगी। पुलिस चौकी खुलने की खबर से रामनगर के निवासियों में खुशी की लहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...