खुर्सीपार में कटार के साथ आरोपी गिरफ्तार: हथियार दिखा कर लोगों के बीच फैला रहा था दहशत… पुलिस ने पकड़कर सलाखों के पीछे डाला

भिलाई। भिलाई के थाना खुर्सीपार क्षेत्र में पुलिस ने एक आदतन बदमाश मिथिलेश पाठक को अवैध रूप से चापड़ (कटार) लेकर लोगों को डराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 9 अक्टूबर 2024 को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इस्पात विकास विद्यालय के पास इस आरोपी को धर दबोचा। मुखबिर द्वारा बताई गई पहचान के अनुसार, मिथिलेश पाठक (42 वर्ष) नीले रंग की धारीदार शर्ट पहने हुए था और उसके हाथ में एक स्टील कलर का धारदार कटार था, जिससे वह लोगों को डरा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार कटार बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 500 रुपये आंकी गई है। इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में कार्रवाई शुरू की गई। थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मिथिलेश पाठक को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में खुर्सीपार थाना प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, सउनि करन सोनकर, और आरक्षक सुभाष यादव, तेज प्रकाश, हेमंत साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकल्प लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...