कालीबाड़ी वैशाली नगर में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए राज्यपाल डेका, माता रानी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज कालीबाड़ी वैशाली नगर भिलाई के दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए। राज्यपाल डेका ने कालीबाड़ी में महाकाली मंदिर परिसर पर पंडाल में स्थापित दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। महामहिम डेका लोकांगन में भी दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका, विधायक रिकेश सेन, संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...