CG – नोटों से भरी कार हुई बरामद, 500-500 की गड्डियों का मिला जखीरा… MP से रायपुर आ रहा था करोड़ों का कैश… पुलिस कर रही है पूछताछ

CG

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के चिल्फ़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर कार में 2 करोड़ 27 लाख से अधिक राशि परिवहन करते दो युवक को हिरासत लिया है। मामला चिल्फ़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को पकड़कर नगदी से भरी कार को थाने लाया और कार्रवाई कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

दरअसल, आईजी राजनांदगांव रेंज दीपक कुमार झा ने बार्डर पर अवैध तस्करों एवं अन्य अपराधिक गतिविधीयों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत थाना प्रभारी उमाशंकर राठौर के नेतृत्व में थाना चिल्पी टीम द्वारा आबकारी चेकपोस्ट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

आज भी सुबह 9:30 बजे चेकिंग शुरू थी। इसी दौरान एमपी के मण्डला तरफ से एक नीले रंग की मारुती एस कार क्रमांक MP-51, CA-9891 को रोका गया। कार के अन्दर 3 लोग बैठे थे। युवकों ने पूछताछ में अपना नाम गगन जैन पिता स्व. गिरीश जैन 33 साल निवासी श्रीराम वार्ड-8 मण्डला, अमन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 30 साल मण्डला और नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर 25 साल निवासी हेजा नगर थाना महराजपुर मण्डला बताये।

वाहन को चेक करने पर पीछे कार की डिग्गी में अलग-अलग थैलियों में 500-500 सौ रूपये की गड्डी मिली। बड़ी मात्रा में नोटों के बंडल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

तीनों युवकों को थाने लाकर उनके पास रखे नोटों की गिनती करने पर 500-500 सौ रूपये के 455 गड्डीयों में कुल 2,27,50000 रूपये (दो करोड़ सत्ताईस लाख पचास हजार रूपये) जब्त किया गया। संदेहियो से रकम के संबंध मे पूछताछ करने पर रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर लेजाना बताये।

जब्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। थाना चिल्फी मे उचित कार्रवाई की गई। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

प्रकरण में चिल्फी थाना प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर हमराह उप निरी. राजेश्वर सिंह ठाकुर, आर. क्रमांक जितेन्द्र चंद्रवंशी, अमन वाहने, आशु तिवारी, पंकज यादव, संतोष साहू, अजय चंद्रवंशी, पप्पु पनागर, सुभाष चंद्र सोनकर का योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...