CG में दर्दनाक हादसा : दशहरा पर नाटक देखकर लौट रहे थे ग्रामीण, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो महिला समेत तीन की मौत, कई लोग घायल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से ट्राली में बैठे दो महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, दहशरा के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था, जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई.

ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. आनन- फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं. घटना स्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...