अयोध्या के लिए साइकिल यात्रा पर निकले यश : प्रभु राम के दरबार तक पहुंचाएंगे छत्तीसगढ़ की माटी, उत्तर भारत के राज्यों का करेंगे भ्रमण

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साइकिल यात्री यश सोनी एक बार फिर से एक अनोखी यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस बार उनका लक्ष्य छत्तीसगढ़ की माटी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के दरबार तक पहुंचाना है और वहां से आशीर्वाद लेकर अपनी साइकिल यात्रा जारी रखना है।

यश सोनी उत्तर भारत के कई प्रमुख राज्यों जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान का भ्रमण करेंगे। अंत में वे दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की दूसरी कोशिश करेंगे। बता दें कि यश अब तक 2 लाख किलोमीटर से ज्यादा की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। वे विश्व रिकॉर्ड के साथ 3 राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

बीते 2 महीने पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में 11,000 वृक्ष लगाकर साइकिल यात्रा पूरी की थी, लेकिन उन्हें शासन-प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिल सका। सोनी ने रायपुर में अपनी यात्रा समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियों से भी मिलने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस नई यात्रा का उद्देश्य भी छत्तीसगढ़ और भारत की संस्कृति, नीति और योजनाओं को समझना और लोगों को जागरूक करना है।

हिमालय की चोटियों पर तिरंगा फहराने का संकल्प

यश सोनी ने छत्तीसगढ़ के गौरव को बढ़ाने का एक नया संकल्प लिया है, वे लेह-लद्दाख और हिमालय की ऊंची चोटियों पर छत्तीसगढ़ का तिरंगा फहराएंगे। उनकी इस यात्रा में साइकिल के माध्यम से उत्तर भारत के राज्यों का विस्तृत भ्रमण शामिल है, जहां वे इन राज्यों की जीवनशैली, संस्कृति और प्रशासनिक नीतियों का अध्ययन करेंगे। सोनी ने वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले की माटी को संग्रहित किया था और अब वे इस माटी को प्रभु श्री राम जी तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि छत्तीसगढ़ के लिए समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...