CG – सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत: ड्यूटी खत्म कर खाना खाने निकला था जवान… पिकअप ने मारी टक्कर… CCTV फुटेज आया सामने, देखिए

CG

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी है। लोरमी में दशहरे की रात एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने पुलिस कांस्टेबल को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना लोरमी के चिल्फी थाना क्षेत्र के बोड़तरा गांव में हुई। ग्रामीणों ने जब सड़क पर शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। बता दें कि मृतक कॉन्स्टेबल प्रशांत मसीह चिल्फी थाने में पदस्थ थे।

हादसे से ठीक पहले शाम करीब 8 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बोड़तरा की तरफ खाना खाने के लिए आए हुए थे। जिसके बाद वह खाना खाकर चिल्फी की तरफ वापस जा ही रहे थे। इसी बीच रात तकरीबन 9 बजाकर 36 मिनट के करीब अचानक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने विपरीत दिशा से आकर उन्हें टक्कर मार दी।

घटना की सूचना पाकर पहुंचे चिल्फी थाना पुलिस ने कॉन्स्टेबल प्रशांत मसीह के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए लोरमी भेजा। वहीं घटना के बाद पिकअप वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...