लोहारीडीह हत्याकांड में बड़ा खुलासा : कचरू साहू की हुई थी हत्या, पूर्व सरपंच रघुनाथ के बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा के लोहारीडीह हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक कचरू साहू की हत्या की गई थी। इस मामले में मध्यप्रदेश पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मृतक पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के बेटे का भी नाम शामिल है। यह कार्रवाई कवर्धा और एमपी की बालाघाट पुलिस ने की है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने कचरू साहू उर्फ़ शिव प्रसाद साहू की मौत को आत्महत्या बताया था। 6 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उसकी हत्या की गई थी। बता दें जिस वक्त कचरू साहू की लाश पेड़ पर लटकी मिली थी तब उसकी बेटी ने चीख-चीख कर कहा था कि उसके पिता ने आत्महत्या नहीं की है। उन्हें मारा गया है।

यह है पूरा मामला

14 सितंबर को कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव के कचरू साहू उर्फ़ शिवप्रसाद साहू की लाश गांव से 10 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश की सीमा पर एक पेड़ पर लटकी मिली थी। युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव में बवाल हो गया था। ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में घुसने नहीं दिया। वहीं पुलिस से झूमाझटकी करते हुए SP के भी कपड़े फाड़ दिए थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या के आरोप में गांव के पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के घर को आग लगा दिया था। इस आगजनी में रघुनाथ साहू की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने गांव में डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। इसी बीच जेल में बंद गांव के प्रशांत साहू की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...